Advertisement
breaking news

मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो…कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के विवादित बयान

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए लोगों को उकसाते हुए नजर आ रहे है।

Advertisement

कांग्रेस नेता इस वीडियो में कार्यकर्ताओं से कह रहे है की प्रधानमंत्री मोदी देश को धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांट देंगे। वह संविधान को खत्म कर देंगे। उनकी हत्या के लिए तैयार रहो। 

कांग्रेस नेता पटेरिया के इस बयान के बाद भाजपा नेता हमलावर हो गए है।  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, इससे स्पष्ट हो रहा है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है।

इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह चल रहे हैं, उससे भी यह स्पष्ट हो जाता है। राजा पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।  

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari