breaking news

मध्य प्रदेश – मर्डर के आरोपी भाजपा नेता पर गिरी गाज, आलीशान होटल को 60 डायनामाइट से उड़ाया गया

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रशासन ने बीजेपी नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सागर जिले के मकरोनिया थाना अंतर्गत हत्यारोपी पूर्व भाजपा नेता मिश्री चंद्र गुप्ता के चार मंजिला होटल को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। होटल को जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग से धमाका कर ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि 4 मंजिला होटल को गिराने के लिए 60 डायनामाइट लगाए गए थे।

गौरतलब है कि सागर के बहुचर्चित जग्गू यादव हत्याकांड के 8 नामजद आरोपियों में से 5 को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari