breaking news

Mukul Dev – एक्टर मुकुल देव का निधन

मनोरंजन
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Mukul Dev  – सलमान खान और अजय देवगन के साथ फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर मुकुल देव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Mukul Dev

मुकुल का निधन 23 मई की रात को हुआ। मुकुल ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर..राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी कई फिल्मों में नजर चुके हैं।

पिछले कुछ वक्त से मुकुल काफी बीमार थे, जिसके चलते वो ICU में थे। इलाज के दौरान ही एक्टर ने आखिरी सांस ली।

मुकुल देव की दोस्त और फिल्म डायरेक्टर रोशन गैरी ने उनके निधन के खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वो कुछ समय से अस्पताल में एडमिट थे, पिछले हफ्ते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्‍ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्‍होंने 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया।

इसमें उन्होंने विजय पांडे का रोल प्ले किया था। वे ‘एक से बढ़कर एक’ शो में भी नजर आए। ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के पहले सीजन के होस्ट भी वही थे।

Share from here