sunlight news

दिल्ली में भाजपा की बैठक छोड़ कोलकाता लौटे मुकुल

कोलकाता

कोलकाता। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चल रही भाजपा की बैठक के बीच केंद्रीय कमेटी के सदस्य मुकुल राय शुक्रवार को कोलकाता लौट गये।

 

उनके कोलकाता लौटने के साथ ही अटकलें भी तेज हो गयी हैं। हालांकि राय ने कोलकाता हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के सवाल के जवाब में अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उन्हें इजेक्शन लेना था। इसका एपाइंनमेंट पहले से ही तय था। इस कारण वह कोलकाता वापस लौट आये हैं। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय भाजपा नेतृत्व की बैठक हो रही है। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी व जिलों के अध्यक्ष शामिल हैं, लेकिन राय के बैठक के बीच में कोलकाता लौटने पर अटकलें लगायी जाने लगी थी। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari