Advertisement

क्या आर्यन खान को मिलेगी जमानत? आज 8 आरोपियों की याचिका पर होगी सुनवाई

महाराष्ट्र

मुंबई ड्रग्स मामले में आर्यन खान और सात अन्य आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब आज आर्यन समेत सभी आठ आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। जमानत याचिका पर आज सुबह 11 बजे सुनवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपियों को एनसीबी दफ्तर में ही रखा गया है।

Advertisement

 

कोर्ट ने बताया कि बिना कोविड रिपोर्ट आरोपियों को जेल में नहीं लिया जाता। इसलिए सभी को गुरुवार रात एनसीबी दफ्तर में ही रहना होगा। जिसे आरोपियों के वकील ने स्वीकार कर लिया।

 

कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनसीबी ने आरोपियों की एनसीबी हिरासत अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था। लेकिन अदालत ने इसे अनुमति नहीं दी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari