Advertisement

Mumbai Dust Storm – धूल भरी आंधी से मुम्बई में कोहराम, होर्डिंग गिरने से कई घायल, कई दबे, यातायात ठप, फ्लाइट डाइवर्ट

महाराष्ट्र

Mumbai Dust Storm – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को दोपहर तेज आंधी-तूफान से काफी नुकसान हुआ है। तेज आंधी-तूफान के दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा थी। तेज हवा को देखते हुए कई स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई।

Advertisement

Mumbai Dust Storm

मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज आंधी-तूफान के चलते एक बड़ी होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई। लोग कुछ समझ पाते कि तभी लोहे के एंगल समेत पूरी होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई।

इस हादसे में करीब 37 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।100 से ज्यादा लोग होर्डिंग के नीचे फंसे हुए हैं। घाटकोपर के पेट्रोल पंप में होर्डिंग गिरने की घटना कैमरे में भी कैद हो गई।

धूल भरी आंधी से पूरे मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आसमान में छाए काले बादलों के बीच लोकल ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क के एक हिस्से और हवाई अड्डे की सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari