मुंबई के 2 अस्पताल सील, मेडिकल स्टाफ क्वारंटाइन पर

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मुंबई। मुंबई में कोरोना का कहर अस्पतालों पर भी बरपने लगा है। इसे देखते हुए जसलोक अस्पताल व मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट अस्पताल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मुंबई नगर निगम ने इन दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन पर रख दिया है।

मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट अस्पताल में सोमवार को 3 डॉक्टर व 26 नर्सें कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी मिलते ही मुंबई नगर निगम ने इस अस्पताल को सील कर दिया। इस अस्पताल में कार्यरत नर्सों की देखरेख के लिए केरल सरकार ने भी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे को पत्र लिखा है। इसी तरह जसलोक अस्पताल में एक नर्स के पॉजिटिव पाई गई है। उसके संपर्क में आने से 23 मरीज भी कोरोना पॉजिटिव हो गए।

सोमवार को नगर निगम ने इन दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है। इन दोनों अस्पतालों की ओपीडी बंद कर दी गई है। इससे पहले सैफी अस्पताल में कोरोना से एक डॉक्टर की मौत हो चुकी है। औरंगाबाद में भी जिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। इसलिए इस अस्पताल में 12 मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है।

Share from here