breaking news

पश्चिम बंगाल- मुर्शिदाबाद में फिर मिला विस्फोटक

बंगाल

पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद जिले के निमतीता रेलवे स्टेशन पर हुए बम हमले के बाद शनिवार को एक बार फिर  जिले में विस्फोटकों से भरी बोरी बरामद हुई है। 

जिला पुलिस की ओर से बताया गया है कि शनिवार सुबह मुर्शिदाबाद के सूती में विद्युत ऑफिस के पास विस्फोटकों से भरा हुई एक बोरी बरामद हुई है। इसे देखकर स्थानीय लोग काफी डर गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इसे ज़ब्त किया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि जिले में चल रहे नाका चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए किसी ने इसे फेंका था। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। 
Share from here