Advertisement
sunlight news

चुनाव से पहले ही बंगाल पहुंची अर्धसैनिक बलों की 12 कंपनियां

बंगाल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अगले सप्ताह चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की अटकलों के बीच शनिवार को ही पश्चिम बंगाल में सेंट्रल फोर्स की टुकड़ी पहुंच गई है। राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया है कि 12 कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) विशेष ट्रेन से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंची है। 

Advertisement
सूत्रों ने बताया है कि 25 फरवरी तक राज्य में 125 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती हो जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में सेंट्रल फोर्स के जवानों के आने के बाद राज्य में सरगर्मी तेज हो गई है। 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि इन 12 कंपनी केंद्रीय बलों में से तीन कंपनियों की तैनाती बिधाननगर, बारूईपुर, डायमंड हार्बर में होगी। उसके बाद बाकी नौ कंपनियों की तैनाती उत्तर 24 परगना के बैरकपुर, हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व बर्दवान सहित राज्य के अन्य हिस्सों में लगाया जाएगा। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari