Advertisement

Murshidabad – सागरदिघी में लावारिस बैग से ताज़ा बम बरामद

बंगाल

Murshidabad – पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बैग भर ताज़ा बम बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Murshidabad

यह घटना सागरदिघी थाना क्षेत्र के चाँदपाड़ा इलाके की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इलाके में एक संदिग्ध लावारिस बैग पड़ा देखा।

बैग की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद तुरंत सागरदिघी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सुचना मिलते ही सागरदिघी थाने की पुलिस भारी दलबल के साथ मौके पर पहुँची।

पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर से भारी मात्रा में जीवित (ताज़ा) बम बरामद हुए। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस ने विशेषज्ञ बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को सूचित किया। फिलहाल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि आखिर किसने और किस मकसद से इतने घातक बमों को इस बैग में भरकर यहाँ छोड़ा था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari