Advertisement

नदिया – शव लेकर जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

बंगाल

नदिया के हंसखाली के फूलबाड़ी में शनिवार देर रात भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि उत्तर 24 परगना के बगदा से शव को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। सभी एक निजी वाहन में थे। हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

Advertisement

 

पुलिस की मानें तो हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार की वजह से हुआ। दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari