breaking news

Nadia – कल्याणी में खौफनाक वारदात, माँ ने की 6 महीने के बेटे की हत्या

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Nadia – नदिया के कल्याणी में खौफनाक वारदात माँ ने अंजाम देते हुए 6 महीने के बेटे की हत्या कर उसे सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।

Nadia

पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पता चला है कि महिला का नाम रूपा घोष है, जो नदिया के कल्याणी थाना अंतर्गत सगुना तेलिगाचा की रहने वाली है।

उसके पति का नाम सोमनाथ घोष है। रूपा ने करीब तीन साल पहले सोमनाथ से शादी की थी। महिला की यह दूसरी शादी है। दंपत्ति के बीच लगातार अनबन रहती थी।

इसी बीच शुक्रवार की रात मां रूपा ने अचानक सबको बताया कि उसका बेटा लापता हो गया है। फिर तलाश शुरू की गई।

पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई। उन्होंने रूपा से पूछताछ की तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब सवाल जवाब किए तो माँ ने सच कबूला।

उससे मिली जानकारी के आधार पर बच्ची का शव बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन जांचकर्ताओं ने बताया कि इस हत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

Share from here