breaking news

Nagerbazar Accident – नागेरबाजार में सड़क दुर्घटना, एक की मौत

कोलकाता

Nagerbazar Accident – नागेरबाजार में एक सड़क दुर्घटना हुई है जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Nagerbazar Accident

घटना नागरबाजार फ़्लाईओवर पर हुई। बताया जा रहा है कि एक चार चक्का गाड़ी एयरपोर्ट की और से आ रही थी और बाइक नागेर बाजार की ओर से जा रही थी।

बताया जा रहा है कि दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार फ्लाई ओवर से नीचे जा गिरा।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की गति बहुत तेज थी। पुलिस में गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है।

Share from here