Naihati IC – नैहाटी थाना प्रभारी निलंबित, तृणमूल नेता को पुलिस गाड़ी में…

बंगाल

Naihati IC – पश्चिम बंगाल के नैहाटी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन का मामला सामने आया है।

Naihati IC

चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए नैहाटी थाना के आईसी (IC) महाबीर बेरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उन पर आरोप है कि उनके सरकारी वाहन का उपयोग तृणमूल कांग्रेस के नेता द्वारा उम्मीदवार के नामांकन के लिए किया गया।

सोमवार को नैहाटी विधानसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी सनत दे अपना नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे थे।

इस दौरान नैहाटी नगर पालिका के चेयरमैन अशोक चटर्जी, सीआईसी (CIC) सदस्य और अन्य को पुलिस की गाड़ी (आईसी नैहाटी की आधिकारिक कार) में सवार होकर आते देखा गया।

जैसे ही पुलिस की गाड़ी में राजनीतिक नेताओं के पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया।

विपक्ष ने इसे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताते हुए आयोग से शिकायत की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्राथमिक जांच के बाद नैहाटी थाना प्रभारी महाबीर बेरा को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

Share from here