Advertisement
breaking news

Naihati Local Fire – सियालदह स्टेशन पर खड़ी नैहाटी लोकल में लगी आग

कोलकाता

Naihati Local Fire – सियालदह स्टेशन पर खड़ी नैहाटी लोकल ट्रेन में अचानक आग लग गई। घटना आज सुबह घटी।

Advertisement

Naihati Local Fire

घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। पूर्वी रेलवे सूत्रों के अनुसार, अप नैहाटी लोकल ट्रेन सुबह 4:08 बजे सियालदह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर रुकी थी। तभी अचानक आग लग गई।

पहले डिब्बे के ऊपर लगे पेंटोग्राफ, ओवरहेड तार में आग को देखा गया। उपस्थित रेलकर्मियों ने खतरे से बचने के लिए तुरंत बिजली काट दी।

अच्छी बात यह थी कि डिब्बे में कोई यात्री नहीं था। इसलिए, बड़े खतरे से बचा जा सका। इसके बाद ट्रेन को कार शेड में ले जाया गया।

ईएमयू रेक लाने के बाद, सुबह की पहली नैहाटी लोकल ट्रेन 4:19 बजे रवाना हुई। हमेशा की तरह, उस क्षेत्र में दैनिक यात्री आते-जाते है। ऐसी घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari