Advertisement

Nakashipara – नदिया के नकाशीपाड़ा में कांग्रेस नेता और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या

बंगाल

Nakashipara – पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नकाशीपाड़ा क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Advertisement

Nakashipara

बेखौफ बदमाशों ने इलाके के दबंग कांग्रेस नेता और उनके बेटे की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान नकाशीपाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीसुर शेख और उनके बेटे अबू सुफियान के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब अनीसुर शेख अपने बेटे के साथ बाजार से अपनी चार पहिया गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी नागादी रेलवे गेट के पास पहुंची, अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया। हमलावरों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ बम फेंके और अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

इस जानलेवा हमले में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत बेथुआडहरी स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Nakashipara – घटना की खबर मिलते ही कृष्णनगर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) अतुल वी. सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके अलावा, मृतक के परिजन और स्थानीय कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस नृशंस हत्याकांड को किसने और किस वजह से अंजाम दिया, पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है।

हालांकि, घटना के बाद से ही इलाके में काफी तनाव का माहौल है और पुलिस फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari