sunlight news

नासिक में करेंसी प्रेस के 40 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

अन्य
  • नोटों की छपाई 4 दिन बंद
मुंबई। नासिक में नोटों की छपाई करने वाले प्रेस  के 40 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए मिंट ने नोटों की छपाई चार दिनों के लिए बंद कर दी है। सोमवार को नासिक नगर निगम ने यहां सभी कर्मचारियों का रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया। साथ ही पूरे प्रेस को सैनेटाइज किया गया है।
जानकारी के अनुसार नासिक में रविवार को मिंट के कई कर्मचारियों की तबीयत बिगडऩे के बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी। इनमें 40 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इन सभी का इलाज नासिक के अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया है कि नासिक में करेंसी नोट प्रेस में 2300 व इंडिया सिक्युरिटी प्रेस में 1700 कर्मचारी काम करते हैं। करेंसी नोट प्रेस में नोटों की छपाई की जाती है और इंडिया सिक्युरिटी प्रेस में स्टांप पेपर छापे जाते हैं। नासिक नगर निगम ने सभी कर्मचारियों का एंटीजेन कोरोना टेस्ट किया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari