Advertisement

भारत में कोरोना वायरस एंडेमिक स्टेज में जा सकता है, क्या है इसका मतलब

देश

विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से भारत के लिए बड़ी खबर है। मुख्य वैज्ञानिक सौम्या विश्वनाथन का कहना है कि भारत में कोविड अब एंडेमिक स्टेज में जा सकता है।

Advertisement

 

इसका अर्थ यह है कि वायरस के फैलाव की प्रकृति अब स्थानीय हो सकती है, जबकि पैनडेमिक में जनसंख्या का बड़ा हिस्सा वायरस की चपेट में आता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उतार और चढ़ाव के साथ भारत के अलग अलग हिस्सों में कोविड केस नजर आएंगे। 

तीसरी लहर के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं
कोरोना की तीसरी लहर के बारे में उन्होंने कहा कि यह कोई क्रिस्टल बॉल नहीं है जिसके बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सके। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी।

 

हालांकि कुछ फैक्टर्स को ध्यान में रखकर आप सिर्फ अंदाजा लगा सकते हैं। बूस्टर डोज के बारे में उन्होंने कहा कि अगर वैज्ञानिक या नैतिक तौर पर देखें तो इसके पीछे भागना सही नहीं है, लिहाजा यह अलग अलग देशों पर निर्भर करता है जिनके पास अत्याधिक मात्रा में डोज उपलब्ध हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari