Advertisement
breaking news

Naushad Siddiqui – ISF विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता

Naushad Siddiqui – ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सन्देशखाली जाते समय विधायक को साइंस सिटी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

विधायक ने जब गिरफ्तारी का कारण पूछा तो पहले पुलिस ने 144 का हवाला दिया। उसके बाद जब नौशाद ने पूछा कि यहां 144 धारा कहाँ है? इसपर पुलिस ने तुरंत उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट कहकर गिरफ्तार कर लिया।

नौशाद सिद्दीकी ने भी इसपर सवाल उठाए और कहा कि जब मंत्री जाते हैं तो उन्हें अरेस्ट नही किया जाता लेकिन विरोधियों में से कोई जाने की कोशिश करता है तो रोका जाता है।

नौशाद ने कहा कि पहले 144 का हवाला देना और गिरफ्तार करना दर्शाता है कि तृणमूल नही चाहती कि कोई भी विपक्ष का नेता पहुँचे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari