चीन से निपटने के लिए तीनों सेनाओं ने कसी कमर: नौसेना प्रमुख

देश
नई दिल्ली। ​​नौसेना प्रमुख ​​​​​​एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि ​कोविड-19 ​के साथ-साथ उत्तरी सीमाओं के साथ यथास्थिति बदलने के चीनी प्रयासों ने नई चुनौति​यां पेश की हैं। इन दोनों चुनौतियों का सामना करने के लिए नौसेना तैयार है।
​उन्होंने कहा कि नौसेना की ​​गतिविधि​यां भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ ​’​घनिष्ठ समन्वय और तालमेल​’​ में हैं​​ और तीनों सेनाएं चीन की हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।​​​ एडमिरल ने रक्षा मंत्रालय के पास धन की कमी का हवाला देते हुए ​कहा कि ​नौसेना को इस समय तीसरे विमान वाहक ​की तत्काल जरूरत है, फिर भी ​नौसेना परिचालन बढ़त बनाए रखने के लिए मामले को आगे बढ़ा रही है।​ 
 
एडमिरल करमबीर सिंह​ ने नौसेना दिवस से एक दिन पूर्व वार्षिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ​हमने सेना और भारतीय वायु सेना की आवश्यकता पर विभिन्न स्थानों पर ​पी-8​ आई विमान तैनात किए हैं। इसके अलावा हमने उत्तरी सीमाओं पर हेरोन निगरानी ड्रोन तैनात किए हैं। ​​
एडमिरल सिंह ने आगे कहा कि ​हिन्द महासागर क्षेत्र में​ आने वाले चीन के रिसर्च जहाजों से निपटने के लिए उनके पास एक एसओपी तैयार है।उन्होंने कहा​ कि ​अब तक तीन चीनी युद्धपोत ​हिन्द महासागर क्षेत्र में हैं।​ ​चीनी विरोधी समुद्री डकैती के लिए 2008 से ​भारतीय नौसेना के ​तीन जहाज​ समुद्र में रखवाली कर रहे हैं​​
Share from here