Advertisement
breaking news

नयनाजुली में बस पलटने से 35 यात्री घायल

बंगाल

मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में नयनाजुली में बस पलटने से हादसा हो गया। कटवा-बर्दवान हाईवे पर गांगुलीडांगा के पास सुबह करीब छह बजे दुर्घटना हुई। जिसमे 35 यात्री घायल हो गए।

Advertisement

स्थानीय निवासियों की मदद से कटवा थाने की पुलिस ने घायल यात्रियों को कटवा महकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 13 महिलाओं समेत 21 घायल यात्रियों को कटवा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस चालक फरार है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari