Advertisement
breaking news

NCPI – TMC के बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर का नोटिस

बंगाल दिल्ली

NCPI – पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों बाद बागी हुए तृणमूल के 20 सांसदों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है।

Advertisement

NCPI

सुप्रीम कोर्ट के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने तृणमूल के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

सभी से कहा गया है कि वे सात दिन के अंदर अपना जवाब दें। यह मामला इन सांसदों की सदस्यता खत्म करने की TMC की मांग से जुड़ा है।

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के बागी (अब NCPI) सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी।

गौरतलब है कि सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई चल रही है।

अभिषेक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए आरोप लगाया था कि लोकसभा स्पीकर के समक्ष दायर अयोग्यता याचिकाओं पर समयबद्ध तरीके से फैसला नहीं किया जा रहा है।

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक की याचिका पर 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

इसके बाद स्पीकर के कार्यालय की ओर से भी सांसदों को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari