Advertisement
NDA Meeting

NDA Meeting – एनडीए के संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को चुना गया नेता

देश

NDA Meeting – संसद के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया है।

Advertisement

NDA Meeting

NDA संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेता के तौर पर मोदी सबसे योग्य हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमलोग सौभाग्यशाली हैं कि मोदी जैसा जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है।

इस बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत बीजेपी और NDA के कई नेता मौजूद थे। नरेंद्र मोदी आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

इससे पहले NDA संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में पहुंच कर संविधान को प्रणाम किया। सभी सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जिस क्षण का इंतजार था वो घड़ी आ गई है।

नड्डा ने कहा कि मोदीजी का हर पल देश सेवा के लिए समर्पित है। जनता ने एनडीए ने बहुमत दिया है। तीसरी बार लगातार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari