Advertisement
breaking news

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को Z+ सुरक्षा

देश

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को Z+ की सुरक्षा दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा जेड प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है। बीजेपी ने मंगलवार को ही द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। उधर, यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है।

Advertisement

 

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “मैं आश्चर्यचकित हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार काम करूंगी.” द्रौपदी मुर्मू ने कहा, हमारा काम लोगों के पास जाना है। हमें निर्वाचित सदस्यों तक पहुंचना और उनका सहयोग लेना है। मैं सभी दलों और राज्यों से समर्थन के लिए अपील करूंगी। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari