Advertisement
breaking news

NEET Paper Leak – तेजस्वी यादव के पीएस से पूछताछ करेगी EOU

देश

NEET Paper Leak मामले में तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी प्रीतम कुमार से पूछताछ होगी। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) उसे तलब करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

NEET Paper Leak

बताया जा रहा है कि EOU प्रीतम से पूछताछ के लिए इओयू दफ्तर बुलाएगी और वहीं पूछताछ करेगी। दरअसल, पेपर लीक के किंग पिन सिकंदर से प्रीतम कुमार के डायरेक्ट कनेक्शन के कई तथ्य सामने आए हैं।

नीट पेपर लीक होने के बाद सिकंदर के लिए सरकारी गेस्ट हाउस बुक कराने से लेकर उसकी पोस्टिंग तक में प्रीतम कुमार की भूमिका सामने आ रही है।

लिहाजा EOU उसे तलब कर पूछताछ करने की तैयारी में है। पेपर लीक मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी कई तथ्य सामने रखते हुए सिकंदर के लालू से भी डायरेक्ट कनेक्शन की बात कही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari