Advertisement

फ्रांस पहुंचा ‘बिकनी किलर’ चार्ल्स शोभराज

विदेश

‘बिकनी किलर’ के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज (charles shobhraj) नेपाल की एक जेल से रिहा होने के बाद शनिवार को फ्रांस पहुंचा। वह जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। फ्रांसीसी नागरिक शोभराज (78) को 1970 में अमेरिकी और कनाडाई पर्यटकों की मौत के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उसके माता-पिता भारतीय और वियतनामी मूल के थे। उसने एशिया भर में कई पश्चिमी पर्यटकों की हत्या करने की बात कबूल की थी। नेपाल के आप्रवासन विभाग ने कहा कि उसे अगले 10 वर्षों तक नेपाल नहीं लौटने की शर्त पर निर्वासित किया गया। सरकार ने उनके निर्वासन से पहले यात्रा दस्तावेज जारी किया था क्योंकि उनके पास वैध पासपोर्ट नहीं था।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari