Advertisement
earthquake

Nepal Earthquake – भूकंप ने नेपाल में मचाई तबाही, 128 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

विदेश देश

Nepal Earthquake – नेपाल में आए भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप में 129 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था जहां 92 लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी रुकुम में भी 37 लोगों की जान चली गई।

Advertisement

Nepal Earthquake

नेपाल में भूकंप के कारण देर रात उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पटना, झारखंड और बिहार तक में झटके महसूस किए गए थे।

पीएम मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा कि नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि और क्षति से अत्यंत दुखी हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari