Tuesday, September 15, 2026
Advertisement

नेताजी की 125वीं जयंती आज, PM मोदी करेंगे उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

देश

 देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका अनावरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Advertisement

 

पीएम मोदी आज शाम 6 बजे नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नेताजी की यह प्रतिमा देश के महान सपूत के प्रति आभार के प्रतीक के तौर पर लगाई जा रही है। यहां नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जानी है, लेकिन जब तक यह तैयार नहीं हो जाती, यहां होलोग्राम प्रतिमा लगाई जा रही है।

पीएम मोदी ऐलान कर चुके हैं कि इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा लगाई जाएगी। नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा 28 फुट ऊंची और छह फुट चौड़ी होगी और यह उस मंडप में स्थापित की जाएगी, जहां कभी किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी और जिसे 1968 में हटा दिया गया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
error: Content is protected !!