Advertisement

पश्चिम बंगाल- प्रदेश भाजपा की नई कमेटी गठित

बंगाल

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई की नई कमिटी गठित कर दी गई है। दिलीप घोष की अध्यक्षता बरकरार रखी गई है। 

Advertisement

उपाध्यक्ष के पद पर सुभाष सरकार, विश्वप्रसिद्ध रॉय चौधरी, प्रताप बनर्जी, राजकमल पाठक, बापी मित्रा, रितेश तिवारी, जय प्रकाश मजूमदार, अर्जुन सिंह, अनिंद्य बनर्जी, दीपन प्रामाणिक, भारती घोष एवं मफुजा खातुन को रखा गया है।

इसके अलावा महासचिव सायंतन बसु, लॉकेट चटर्जी, ज्योतिर्मय महतो, संजय सिंह, रतिंद्रनाथ बसु को रखा गया है।

जबकि तुषार मुखर्जी, दिपंजन गुहा, विवेक शंकर, सब्यसाची दत्त, फाल्गुनी पाठक, तनुजा चक्रवर्ती, संघमित्रा चौधरी, सरवरी मुखर्जी, अरुण हल्दार व तुषार घोष सचिव बनाए गए हैं।

महिला मोर्चा की जिम्मेदारी अग्निमित्र पाल को मिली है। तृणमूल छोड़कर भाजपा में आए सौमित्र खान को युवा मोर्चा प्रेसिडेंट बनाया गया है। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी महादेव सरकार को, एससी मोर्चा की दुलाल बर, एसटी मोर्चा की खगेन मुर्मू व अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष अली हुसैन को बनाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari