Advertisement
breaking news

New Governors – बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, हरिभाऊ किसनराव बागड़े बनें राजस्थान के नए गवर्नर, कटारिया को मिली पंजाब की जिम्मेदारी

देश

New Governors – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात को राजस्थान, झारखंड सहित कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।

Advertisement

New Governors

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गय है।

गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari