Advertisement
breaking news

New Market Fire – न्यू मार्केट के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

कोलकाता

New Market Fire – तारापीठ के बाद, अब न्यू मार्केट के पास मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट में स्थित होटल में आग लग गई है।

Advertisement

New Market Fire

आग के कारण कई लोग अंदर फंस गए। दम घुटने से नौ लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि होटल में कई बांग्लादेशी भी थे जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे।

कम से कम छह अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

बताया गया कि आग के कारण पूरा परिसर धुएं से भर गया। धुएं के कारण लोग बाहर नही निकल सके। कुछ लोगों ने तो जान बचाने के लिए उपर से छलांग तक लगा दी।

होटल में रह रहे लोगों का आरोप है कि वहां आग से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी और फायर अलार्म भी नहीं बजा।

घटना में घायल छह लोगों का इलाज फिलहाल कोलकाता मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari