Advertisement

New Town – न्यूटाउन में चलती गाड़ी में लगी आग

कोलकाता

New Town – न्यू टाउन के टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन इलाके में शापूरजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पास एक लग्जरी कार में बीती रात आग लग गई।

Advertisement

New Town

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक देखते ही देखते आग तेज हो गई और पूरी गाड़ी में फैल गई। आग लगने की सही वजह अभी साफ नहीं है।

घटना की खबर मिलते ही टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन की पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।

काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

इस अचानक हुई घटना की वजह से ट्रैफिक में कुछ देर के लिए रुकावट आई और इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari