Advertisement
breaking news

New Town – नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

कोलकाता

New Town – न्यूटाउन में एक लड़की के साथ यौन शोषण की शिकायत सामने आई है। इस घटना को लेकर शुक्रवार की रात न्यूटाउन का जात्रागाछी इलाके में स्थिति बिगड़ गई।

Advertisement

New Town

पड़ोसी पर 16 साल की लड़की से शोषण का आरोप लगा है। शिकायत सुनने के बाद रात में न्यू टाउन थाने की पुलिस इलाके में पहुंची। स्थानीय निवासियों ने पुलिस का विरोध किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर पड़ोसी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी।

आरोपी को न्यूटाउन थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पड़ोसियों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की है।

लड़की की मां ने बताया कि घटना कुछ दिन पहले की है, शुक्रवार को उसे पता चला। आरोप है कि डराने-धमकाने के लिए सिर्फ रेप ही नहीं बल्कि चेहरे को तेजाब से जलाने की धमकियां भी दी जा रही थी।

वह लड़की डर के मारे कुछ बोल नहीं पा रही थी। शुक्रवार को उसने किसी तरह अपने डर पर काबू पाया और अपनी मां को सारी बात बताई। उनकी मेडिकल जांच भी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari