Advertisement

मुंबई में जन्मे एजाज़ पटेल ने 10 के 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, कुम्बले-लेकर की बराबरी

खेल

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

 

उन्होंने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ये उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने ये काम किया है।

 

जिम लेकर ने जुलाई 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये काम किया था। वहीं कंबुले ने फरवरी में 1999 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ ये काम किया था।

 

एजाज का जन्म भी में हुआ।जब वे आठ साल के थे तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया था और तब से वह इसी देश के वासी हैं। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari