Advertisement
breaking news

न्यूजीलैंड ने लगाई भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक

विदेश

भारत में बेकाबू हो रहे कोरोना पर दुनिया की नज़र है।भारत के हालात को देखते हुए न्यूज़ीलैंड ने अहम फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है, ये रोक 11 अप्रैल से शुरू होगी।

Advertisement

 

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने ऐलान किया है कि भारत से आने वाले लोगों की एंट्री 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोक दी गई है। ये नियम न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल शाम चार बजे से लागू कर दिया जाएगा।

 

अगर कोई न्यूजीलैंड का व्यक्ति भारत में है और वो वापस जाना चाहता है तो उसे अभी इस दौरान एंट्री नहीं मिलेगी। यानी अब 28 अप्रैल के बाद ही भारत से कोई न्यूजीलैंड जा पाएगा। हालांकि, क्या ये सख्ती आगे जारी रहेगी, इसपर फैसला तब के हालात के अनुसार ही लिया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari