Advertisement
NewsClick anurag thaku

NewsClick – अनुराग ठाकुर ने NewsClick में चीनी फंडिंग को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

देश

लोकसभा में आज एक मीडिया संस्थान NewsClick को लेकर खूब हंगामा हुआ। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संस्थान को देश विरोधी बताया और कांग्रेस की साजिश करार दिया। दुबे ने दावा किया संस्थान को चीन से फंडिंग मिलती है। जिसके बाद मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Advertisement

Anurag Thakur on NewsClick

उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन,इसके नेता और इससे पोषित लोग भारत का हित नहीं सोच सकते। कैसे भारत कमजोर हो,इसके हितों का नुकसान पहुंचाया जाए और कैसे भारत विरोधी एजेंडो को हवा,पानी और खाद्य दिया जाए ये सब चिंता इससे जुड़े लोग करतें हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि न्यूज़ क्लिक प्रचार का खतरनाक वैश्विक जाल है। कांग्रेस, चीन और न्यूज़ क्लिक एक ही गर्भनाल से जुड़े हैं।

राहुल गाँधी की नकली मोहब्बत की दूकान में चीनी सामान साफ़ नजर आ रहा है – Anurag Thakur on NewsClick

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गाँधी की नकली मोहब्बत की दूकान में चीनी सामान साफ़ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूज क्लिक पर रेड में जानकारी में सामने आया कि नेविल राय सिंघम से फंडिंग हुई। और उन्हें चाइना से फंडिंग हुई। नेविल सिंघम का चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ संपर्क है।

Anurag Thakur on NewsClick

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने 2021 में खुलासा किया कि कैसे विदेशी प्रोपेगेंडा भारत के खिलाफ है। उस समय कांग्रेस, बड़े पत्रकारों और टीएमसी सांसदों तक ने उसके समर्थम में ट्वीट किए। चीन के नैरेटिव को बनाने के लिए वे लोग साथ मिल गए। भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। ये फ्री न्यूज के नाम पर फेक न्यूज परोसने वाले हैं। इनका समर्थन करके कांग्रेस और बाकी अन्य दलों ने किया अपना राजनितिक उल्लू सीधा किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari