Advertisement
sunlight news

पश्चिम बंगाल – एनआईए ने अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

बंगाल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी समीम अंसारी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

 

एनआईए अधिकारियों के अनुसार मुर्शिदाबाद के जलंगी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नंदपारा कालीगंज निवासी समीम अंसारी को मुर्शिदाबाद न्यायिक अधिकारी (सीजेएम) के समक्ष पेश किया गया और उसको ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया है। इसके बाद अब उसे दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

 

गौरतलब है कि एनआईए ने केरल के एर्नाकुलम जिले तथा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न जगहों से 19 सितंबर को अल कायदा के नौ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी समीम अलकायदा मॉड्यूल का 10वां आतंकी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari