Advertisement
Supreme Court

Nisith Pramanik Supreme Court – निशीथ प्रमाणिक ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

बंगाल

Nisith Pramanik Supreme Court – केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने इस बार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Advertisement

Nisith Pramanik Supreme Court

कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा रक्षा कवच की याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। मामले की सुनवाई कल होगी।

कूचबिहार से सांसद निशिथ के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में आशंका जताई है कि उनकी गिरफ्तारी की संभावना है इसीलिए उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

2018 में कूचबिहार के दिनहाटा में एक हत्या मामले में निशीथ प्रमाणिक का नाम सामने आया था। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

फिर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। वहां भी उन्हें सुरक्षा नहीं मिली।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari