Nitin Nabin – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर रविवार सुबह दिल्ली से कोलकाता पहुंचे।
Nitin Nabin
उनके दौरे को लेकर दिनभर कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार समेत भाजपा के अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बंगाल पहुंचने के बाद नितिन नवीन न्यू टाउन में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।
इसके बाद वह पार्टी के कार्यकर्ताओं, विधायकों, मंत्रियों और अन्य विशिष्ट लोगों के साथ बैठक करने वाले हैं। रविवार रात वह कोलकाता में ही रुकेंगे।
सोमवार को भी उनके कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह पश्चिम बंगाल से रवाना होंगे। उनके दो दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा संगठन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
