Advertisement

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का आज होगा शपथ ग्रहण

बिहार

भाजपा से गठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार आज आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मंगलवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंपा और आज दोपहर दो बजे पटना के राजभवन में आठवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वे दोबारा बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। 

Advertisement

नीतीश कुमार इस बार बिहार में सात दलों का साथ लेकर महागठबंधन की  सरकार बनाने जा रहे हैं। राजद, कांग्रेस एवं वामदलों के साथ नीतीश कुमार ने मंगलवार को संयुक्त बैठक की थी जिसके बाद सरकार बनाने के लिए उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान को 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है, जिसपर स्वीकृति भी मिल गई है। 

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari