Advertisement

नियामतपुर फाड़ी पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

बंगाल

आसनसोल (अमन राय)। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें पुलिस के अलावा आम लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Advertisement

 

इस अवसर पर स्थानीय आदिवासी क्लब के खिलाड़ियों को फुटबॉल दिये गये तथा दिशा जनकल्याण केंद्र के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठन सामग्री दी गई। वही नियामतपुर फाड़ी में किचन का उद्घाटन किया गया।

 

इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर एन सुधीर कुमार, डीसी वेस्ट अभिषेक मोदी, एसीपी सुकांत बनर्जी, कुल्टी एवं नियामतपुर फाड़ी प्रभारी के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari