Advertisement
Arnab roy nodal-officer-missing-from-election-duty-in-nadia

प. बंगाल: नदिया जिले में चुनाव ड्यूटी से नोडल अधिकारी अर्नब रॉय लापता

बंगाल

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान नादिया जिला के नोडल मतदान पदाधिकारी लापता हो गए हैं। लापता अधिकारी का नाम अर्णब राय बताया जा रहा है।

Advertisement

नदिया जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव के रॉय नोडल अधिकारी थे। जिले के सभी ईवीएम और वीवीपैट की निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं की थी।

18 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी के दौरान दोपहर के लंच के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। छानबीन के लिए पुलिस ने अर्णब राय के कार चालक से पूछताछ शुरू की है। जिले के डीएम और एसपी दोनों के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *