breaking news

Noida Fake Police – नोएडा में फर्जी इंटरनेशनल थाने का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, कोलकाता…

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Noida Fake Police – हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में फर्जी थाना खोलकर आम लोगों को ठगने का मामला सामने आया है।

Noida Fake Police

उस घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी बिभास अधिकारी समेत 6 को गिरफ्तार किया है। आरोपी का फर्जी थाना कोलकाता में भी मिला है।

कोलकाता में फर्जी इंटरपोल थाना खोलने की घटना सामने आई है। विभास अधिकारी जो तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता है उन्होंने कोलकाता में भी फर्जी थाना खोला था।

हालांकि पार्टी में उन्हें 2021 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। विभास ने कोलकाता के बेलेघाटा थाना क्षेत्र के सीआईटी रोड इलाके में 40 हजार रुपये में 2 फ्लैट किराए पर लिए थे। कुछ दिन पहले तक इस फ्लैट में इंटरपोल का बोर्ड लगा हुआ था।

बिभास अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद ही बोर्ड हटा दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से इस फ्लैट में कुछ लोगों का आना-जाना लगा रहता था।

दो सुरक्षाकर्मियों के पास बंदूकें भी थीं और एक नीली बत्ती वाली गाड़ी भी आती थी! कोलकाता पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है।

Share from here