Advertisement

योग से बेहतर कुछ नहीं – राहुल कस्वां

सामाजिक

सनलाइट। योग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता ये कहना है सांसद राहुल कस्वां का। राजस्थान के चुरू जिले से लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेगा वर्चुअल योग शिविर कार्यक्रम में योगाभ्यास करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि इसे व्यक्तिगत तौर पर करने के बजाय पारिवारिक कार्यक्रम बना कर करने से बेहतर है।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि योग द्वारा कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है अतः इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना श्रेयस्कर है।

 

योग साधकों को अभ्यास कराते हुए योगाचार्य राजेश व्यास ने कहा कि योग को हमें अपने सांस्कृतिक, धार्मिक आदि आयोजनों में जोड़ना चाहिए जिसे सांसद राहुल कस्वां ने भी सराहा।

 

बंगाल, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से विभिन्न समाजसेवी, व्यवसायिक क्षेत्र के लोग, अधिवक्ता, शिक्षक, स्कूली छात्र सहित कई गणमान्य जनों ने इस वर्चुअल योग शिविर में शामिल हो कर योगाभ्यास किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari