NSA Ajit Doval to visit Russia – रूस यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शांति वार्ता को लेकर कहा था कि इसके लिए चीन, भारत और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं।
NSA Ajit Doval to visit Russia
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी कहा था कि भारत यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इसी बीच खबर सामने आई है कि NSA अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस का दौरा करेंगे, जहां वे अक्टूबर में कजान में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले BRICS एनएसए बैठक में भाग लेंगे।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान डोभाल रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए भी चर्चा कर सकते हैं। उनकी चीनी समकक्ष के साथ एक अलग मीटिंग होने की संभावना भी है।