Advertisement
breaking news

Nusrat Jahan – फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

कोलकाता

टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) पर फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपए के फ्रॉड का आरोप लगा है। बीजेपी नेता शंकुदेव पांडा ने फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय में दर्ज कराई है।

Advertisement

Nusrat Jahan

आरोप है कि नुसरत जहां ने 2014 में फ्लैट देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये लिए हैं। आरोप है कि नुसरत जहां ने उस धोखाधड़ी के पैसे से एक फ्लैट खरीदा है। नुसरत जहां उस संगठन के निदेशकों में से एक हैं जिनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

कंपनी का नाम ‘सेवन हेन्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ है। जांच के मुताबिक, फ्लैट पाने के लिए एक सरकारी बैंक के कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सहयोग से उसी कंपनी के बैंक खाते में पैसा जमा किया गया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari