breaking news

Odisha Train Accident – ओडिशा में पटरी से उतरी चेन्नई – न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

अन्य

Odisha Train Accident – ओडिशा के जाजपुर जिले में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहाँ चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।

Advertisement

Odisha Train Accident

जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन डिरेल होते ही चीख-पुकार मच गई, यात्रियों में हड़कंप मच गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही भुवनेश्वर और खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत ट्रेन को तत्काल रवाना किया गया।

इसके अलावा खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण भी घटनास्थल के लिए भेजे गए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari