Advertisement

Om Birla at Kalighat Temple – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किए कालीघाट मंदिर में दर्शन

कोलकाता

Om Birla at Kalighat Temple – दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार सुबह कालीघाट मंदिर पहुँचे।

Advertisement

Om Birla at Kalighat Temple

उन्होंने माँ काली के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

मंदिर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पुजारियों ने ओम बिरला के मंदिर पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

ओम बिरला ने मुख्य गर्भगृह में जाकर माँ काली की विशेष आरती और पूजा में हिस्सा लिया। पुजारियों ने उन्हें तिलक लगाया और अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण (ओरियेंटेशन) कार्यक्रम के लिए आए हुए हैं।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम के बीच समय निकालकर उन्होंने शनिवार सुबह माँ काली के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उनके साथ कई अन्य विशिष्ट जन भी मौजूद रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari