Advertisement
OMG 2 Movie Review

OMG 2 Movie Review – दर्शकों को खूब पसंद आ रही फिल्म

मनोरंजन

OMG 2 सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार (OMG 2 Movie Review) की गई फिल्म है। लेखक-निर्देशक अमित राय की ‘OMG 2’ अज्ञानता में किए गए एक किशोर के सेक्सुअल एक्ट के जरिए न केवल इस पर बहस छेड़ती है बल्कि सेक्स एजुकेशन को स्कूलों में अनिवार्य कर दिए जाने की जबरदस्त पैरवी भी करती है। फिल्म के गाने हर हर महादेव को भी लोग खूब पसंद कर रहें हैं।

Advertisement

OMG 2 Movie Review

फिल्म में कांति शरण मुद्गल (Pankaj Tripathi) जो अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी के साथ हंसी खुशी रहता है। उसकी जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है, जब उसके बेटे विवेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है, जिसमें वह अपने स्कूल के वाशरूम में सेक्सुअल एक्ट करता हुआ नजर आता है। उसके इस विडिओ के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है। वह डिप्रेशन में चला जाता है और खुद की जान लेने का भी प्रयास करता है, जिससे कांति काफी निराश रहने लगता है।

OMG 2 Movie Review – शिव दूत (अक्षय कुमार) आकर कांति को दिखाते हैं रास्ता

तभी भगवान शिव की कृपा होती है और उनक दूत (अक्षय कुमार) आकर कांति को रास्ता दिखाता है। कांति की आंखें खुलती हैं और वो अपने बेटे के मानसिक उत्पीड़न और उसे समाज में शर्मिंदगी से बचाने के लिए स्कूल पर मुकदमा दायर करता है। वह अपने बेटे की सेक्सुअल अज्ञानता के लिए स्कूल और अपने साथ -साथ सेक्स को लेकर अधकचरी जानकारी देने वालों को जिम्मेदार ठहरा कर शैक्षणिक संस्थानों में सेक्स एजुकेशन को कम्पल्सरी करने की कवायद में जुट जाता है।

OMG 2 Movie Review in hindi

क्या कोर्ट में वकील कामिनी को हराने में कांति सफलता हासिल करेगा? क्या कांति अपने बेटे का खोया हुआ सम्मान उसे वापस दिला पाएगा?… इन सारे सवालों के उत्तर जानने के लिए आपको सिनेमाघर जाकर पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari