Advertisement
breaking news

लॉरी की चपेट में आने से एक की मौत

कोलकाता

रात में लापरवाह लॉरी की चपेट में आने से मटियाबुरुज निवासी एक युवक की मौत हो गई। टॉलीगंज फाड़ी के पास घटना घटी। कथित तौर पर ईंट लदी लॉरी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मोहम्मद अरशद को लॉरी कई मीटर तक घसीटती चली गई। चारू मार्केट थाना पुलिस ने युवक को रेस्क्यू कर एमआर बांगुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खलासी और लॉरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लॉरी के चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari